बिहार चुनाव मतगणना के बीच बदला सोने-चांदी का भाव, दोनों में गिरावट दर्ज
तीन हफ्ते के उच्च स्तर को छूने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 1% टूटा
नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में एनडीए को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है। इसी बीच घरेलू बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तीन हफ्ते के उच्च स्तर को छूने के बाद सोना करीब 1% नीचे आ गया है।
सोने की कीमत में गिरावट
एमसीएक्स पर 5 दिसंबर डिलीवरी वाले सोने का भाव आज लगभग ₹200 तक टूटा।
सुबह 10 बजे सोना ₹194 की गिरावट के साथ ₹1,26,557 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था।
पिछले सत्र का बंद भाव: ₹1,26,751
आज का ओपनिंग भाव: ₹1,26,748
दिन का निचला स्तर: ₹1,26,522
दिन का उच्च स्तर: ₹1,27,048
चांदी भी 414 रुपये टूटकर नीचे आई
सोने की तरह चांदी में भी कमजोरी दिखी।
5 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी ₹414...









